बर्थडे बॉय धोनी ने हासिल की यह खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 जुलाई 2018, 4:11 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने शुक्रवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में एक विशेष उपलब्धि अपने नाम कर ली। धोनी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 9वें क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी ने ये मैच भारत और एशिया के लिए खेले हैं।

धोनी (नाबाद 32 रन) के लिए व्यक्तिगत रूप से तो यह मैच अच्छा रहा, लेकिन टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। धोनी के 500 मैच (90 टेस्ट, 318 वनडे, 92 टी20) में 45.11 के औसत से 16330 रन हैं। वे 102 अर्धशतक और 16 शतक लगा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर 224 रन है। साथ ही धोनी ने बतौर विकेटकीपर 602 कैच और 178 स्टंप किए हैं। उनके खाते में एक विकेट भी है।

अब हम देखेंगे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले टॉप-5 क्रिकेटर्स का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सचिन तेंदुलकर (भारत)

मैच : 664
रन : 34357
औसत : 48.52
50/100 : 164/100
विकेट : 201
कैच : 256

महेला जयवर्धने (श्रीलंका, एशिया)


मैच : 652
रन : 25957
औसत : 39.15
50/100 : 136/54
विकेट : 14
कैच : 440


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

कुमार संगकारा (श्रीलंका, एशिया, आईसीसी)

मैच : 594
रन : 28016
औसत : 46.77
50/100 : 153/63
विकेट : 0
कैच/स्टंप : 609/139

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका, एशिया)

मैच : 586
रन : 21032
औसत : 34.14
50/100 : 103/42
विकेट : 440
कैच : 205

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी)

मैच : 560
रन : 27483
औसत : 45.95
50/100 : 146/71
विकेट : 8
कैच : 364

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी