दीपिका के इंस्टाग्राम पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 जुलाई 2018, 3:41 PM (IST)

मुंबई। फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ पहुंच गई।

दीपिका के गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 2.4 9 करोड़ थी लेकिन शुक्रवार को दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फ्लाइंग किस कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,‘‘2.5 करोड़।’’

इसके साथ प्रियंका की तरह दीपिका भी मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महानायक अमिताभ बच्चन से आगे हैं।

मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 1.35 करोड़ जबकि बिग बी के फॉलोअर्स की संख्या 95 लाख है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल