रास्ते के विवाद को लेकर पहले झगड़े, फिर पथराव और फायरिंग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 जुलाई 2018, 2:58 PM (IST)

हिंडौन सिटी (करौली)। करौली जिले के हिंडौन सिटी उपखंड के गांव तिघरिया में देर रात्रि दो पक्षों के झगड़े में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में हिंडौन सिटी के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां उनका उपचार जारी है।

पीड़ित पक्ष के कैप्टन भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि राजकीय विद्यालय की भूमि पर वहीं के कुछ लोगों ने अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा है। आम रास्ते से लोगों के निकलने का भी विरोध करते हैं। इस मामले का उलाहना देने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर फायरिंग और पथराव करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें परिवार के सभी लोग जख्मी हो गए। उन्हें घायल अवस्था में देर रात हिंडौन सिटी के राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से राजकीय विद्यालय की जमीन को मुक्त करवाने एवं हमले में घायल लोगों के प्रति न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह