हरियाणा में भूकंप के झटके, सोनीपत में था केंद्र

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 जुलाई 2018, 5:24 PM (IST)

नई दिल्ली। हरियाणा में रविवार को दोपह बाद आए एक मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। झटके अपराह्न लगभग 3.37 बजे महसूस किए गए और कुछ सेकेंड ही रहे। भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत बताया जा रहा है। भूकंप के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरियाणा में रिक्टर पैमाने पर चार तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र सोनीपत जिले में 28.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77 डिग्री पूर्व में स्थित था। भूकंप मध्यम तीव्रता का था और यह पांच किलोमीटर की गहराई में था।

--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे