दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 जुलाई 2018, 5:06 PM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तिव्रता 4.0 बताई गई है। झटके करीब 3 बजकर 37 मिनट पर आए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत बताया जा रहा है। भूकंप के झटके को दिल्ली में भी लोगों ने महसूस किया। झटके महसूस करते ही कई लोग फौरन घर से बाहर आ गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है। भूकंप के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद की हाईराइज बिल्डिंग में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए गए। हालांकि ये झटके हल्के बताए जा रहे हैं। लिहाजा लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊंची इमारतों में घरों मे लगे पंखे-झूमर हिलने लगे, जिससे लोगों को भूकंप आने का पता चला। दिल्ली के कई इलाकों में लोग दुकानें बंद कर सडक़ों पर सुरक्षित जगहों पर आ गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे