नई दिल्ली।
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन वी9 का 6 जीबी रैम
वेरियंट लॉन्च कर दिया है। यह वेरियंट इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है।
यह फोन स्मार्टफोन ब्लैक और रेड कलर में उपलब्ध होगा।
इस स्मार्टफोन में
कैमरे और प्रोसेसर में बदलाव किए गए है। थाइलैंड और फिलीपींस में यह अभी 4
जीबी रैम वेरियंट में ही पेश किया गया है। इसे वीवो वी9 6जीबी के नाम से
लॉन्च किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है वहीं
ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला टेक जगत में ओप्पो एफ7 के
6 जीबी रैम वेरियंट से होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वीवो वी9 6जीबी की कीमत...
इसकी कीमत की बात करें तो वीवो वी9
6जीबी वेरियंट की कीमत 4,299,000 इंडोनेशियाई डॉलर (करीब 20,600 रुपए) है।
ग्राहक इसकी 5 जुलाई से प्री-बुकिंग कर सकते हैं। भारत में वीवो वी9
स्मार्टफोन को 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
ये भी पढ़ें - 86000 का iphone 8 प्लस ऐसे पा सकते हैं मात्र 25,800 में, iphone 8 भी..
वीवो वी9 के 6 जीबी रैम में स्पेशिफिकेशन...
वीवो वी9 के नए
वेरियंट में 6.3 इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका
रेजॉल्यूशन 1080 गुना 2280 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है।
वीवो वी9 का नया 6 जीबी
रैम वेरियंट ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर काम करता है।
मेमोरी की बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोन में पावर के लिए 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ये भी पढ़ें - इन उपाय से बचा सकते हैं अपने फोन को हैक होने से
वीवो वी9 6जीबी में कैमरा...
फोटोग्राफी के लिए इसमें नया ड्यूल
रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें एक 13 मेगापिक्सल सेंसर व 2 मेगापिक्सल
सेकंडरी सेंसर है। कैमरे में एक ‘अल्ट्रा एचडीआर’ मोड है। वहीं सेल्फी और
विडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फ्रंट
कैमरे में एआई फेस ब्यूटिफाई ऐप और एआर स्टिकर्स भी होंगे। कनेक्टिविटी के
लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5
एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें - इन उपाय से बचा सकते हैं अपने फोन को हैक होने से