छोटे नवाब इन दिनों स्पॉट हो रहे हैं अपनी इस नई फ्रेंड के साथ....

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 जून 2018, 4:15 PM (IST)

मुंबई। छोटे नवाब यानि तैमूर इन दिनों लंदन में छुट्टियों का आनंद ले रहे है।जिसकी तस्वीरें आएं दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में तैमूर को अपनी नई दोस्त के कुछ मस्ती के पल बिताते देखा गया है। और ये छोटी सी नई फ्रेंड और कोई नहीं रोडीज फेम रणविजय सिंह और प्रियंका सिंह की बेटी कायनात है। इन दोनों की फोटो खेलते हुए सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आप देख सकतें है कि किसस तरह छोटे नवाब अपनी नई फ्रेंड के साथ खेलने में व्यस्त है।
वैसे इन दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें तैमूर और कायनात झूले में बैठे दिख रहे हैं। झूला झूलते हुए कायनात खिलखिलाकर हंस रही हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी तैमूर लंदन के एक चिड़ियाघर में घूमने निकले थे और इस दौरान वह सफेद रंग की टीशर्ट और शॉर्ट्स में दिखे। चिड़ियाघर के एक बेंच पर तैमूर और कायनात बैठे हुए थे। अब एक-एक करके तैमूर और कायनात के कई वीडियो सामने आ रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे