वॉगने सोनम-आनंद की इन तस्वीरों को दी अपने कवर पेज पर जगह..

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 जून 2018, 4:07 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक सोनम कपूर की शादी की चर्चा आज भी है। सोनम कपूर ने 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की थी।शादी के बाद अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में अब सोनम और आनंद की शादी को फैशन और लाइफस्टाइल मैगजीन वॉग ने इस शादी को 'मोस्ट स्टाइलिंग वेडिंग ऑफ द ईयर' बताया है। दरअसल, मैगजीन ने 150 खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में सोनम पति आनंद के साथ बेहद रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोनम और आनंद मैगजीन के कवर पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लोग इनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड फैशन और लाइफस्टाइल एंटरप्नयोर हैं। आनंद दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे