आकाश-श्लोका की सगाई में शाहरुख, प्रियंका सहित बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 जून 2018, 4:27 PM (IST)

मुंबई। कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ सगाई कार्यक्रम में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्रेमी निक जोनास के साथ गोवा में छुट्टियां मनाकर लौटी प्रियंका ने गुरुवार रात अंबानी के आवास एंटीलिया में इस कार्यक्रम में शिरकत की। वह तरुण तहिलियानी की डिजाइन की गई साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब

शाहरुख और गौरी खान ने समारोह में एक-साथ शिरकत की। शाहरुख ने इस मौके पर काला सूट और गौरी ने ब्लैक व सिल्वर मेटालिक कढ़ाई का अनारकली सूट पहन रखा था।

ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी खूबसूरत लग रहे थे। इसके अलावा फिल्मकार करण जौहर, सचिन तेंदुलकर व उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर समारोह का हिस्सा बनें। हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका ने सगाई कार्यक्रम में अनामिका खन्ना का जोड़ा पहन रखा था। वहीं, मुकेश व नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने भाई की सगाई में क्लासी लुक में नजर आईं।

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना