J&K : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी, शोपियां में 2 जवान घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 जून 2018, 11:32 AM (IST)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षबलों ने मुठभेड में एक आतंकवादी को मार गिराया है। कुपवाड़ा के त्रेहगाम इलाके में शुक्रवार सुबह से यह मुठभेड जारी थी। हालांकि अब ऑपरेशन समाप्त हो गया है।



पियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो जवान घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा,"आतंकवादियों ने अहगम गांव में 44 राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल पर पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी की। घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" आतंकवादियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।



आपको बता दें कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में कई आतंकी घटनाएं सामने आई है। इसलिए सुरक्षाकर्मी गाहे-बगाहे अलग-अलग इलाकों में जाकर आतंकी गतिविधियों की पड़ताल करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे