सवाई माधोपुर। नगर परिषद सवाई माधोपुर की सभापति विमला शर्मा तथा नगर परिषद इन दिनों सुर्खियों में हैं। सभापति के खिलाफ भाजपा तथा कांग्रेस सहित 36 पार्षदों ने गत दिनों जिला
कलेक्टर को व्यक्तिगत उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इन
36 पार्षदों में 10 कांग्रेस, 1 निर्दलीय और 25 भाजपा के पार्षद शामिल थे।
ये सभी पार्षद उसी दिन से एक साथ भूमिगत हो गये, जो आज तक भूमिगत हैं।
इस प्रकरण में जिला कलेक्टर को निर्णय कर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के
लिए कोई तिथि तय कर मामले का निस्तारण सभापति के भाग्य का फैसला करना था,
लेकिन इसके विपरित जिला कलेक्टर ने एक समाचार पत्र को यह बयान देकर सनसनी
फैला दी कि जो 36 पार्षद उन्हे पत्र देकर गये थे, उनमें से चार पार्षद उनके
कार्यालय में उपस्थित होकर इस आशय का पत्र दे चुके हैं कि उक्त सूची में
उनके नाम और हस्ताक्षर फर्जी हैं।
इस खबर के प्रसारित होते ही माधोपुर में भू चाल आ गया। वहीं भूमिगत
पार्षदों तक कलेक्टर के बयान की खबर पहुंची तो उनमें भी तहलका मच गया। कलेक्टर ने जिन 4 पार्षदों के पत्र की
बात कही है, वे चारों पार्षद अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने के बाद से कल
तक अज्ञातवास से सवाई माधोपुर नहीं लौटे थे। यही नहीं जिन चार पार्षदों का
कलेक्टर नाम ले रहे हैं, उन चारों पार्षदों ने अपनी वीडियो बाईट बयान
मीडिया को अज्ञातवास से भेजे है। जिसमें कहा गया है कि जिला कलेक्टर पता
नहीं किस दबाव में बयान दे रहे हैं, पता नहीं लेकिन वे अविश्वास का नोटिस
देने जिस दिन कलेक्टर के यहां गये थे, उसके बाद आज तक वापस नहीं गये।
इन
पार्षदों का कहना है कि अगर किसी ने उनके लेटर पेड या नाम का दुरूपयोग किया
है तो वे कानूनी कार्यवाही करेगें। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि
वे सभी पार्षद सभापति विमला शर्मा के खिलाफ हैं, और सब एकजुट हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे