भरतपुर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को लक्ष्मण मंदिर पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका गया।
शुक्ला ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा अमर्यादित भाषा इस्तेमाल किए जाने पर आक्रोश जताया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक ने इंदिरा गांधी को सच्चा लोकतंत्र का प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली एवं भाजपा की बयानबाजी यह स्पष्ट करती है कि एक तरफ तो भाजपा की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और एक तरफ महिला प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी कर देश की महिलाओं का अपमान किया है। अरुण जेटली को जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, जिला प्रवक्ता भगवान कटारा, हेमेन्द्र चीकू, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष साहब सिंह चौधरी, रामेश्वर सैनी, सेवादल अध्यक्ष पार्षद दाउदयाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे