पटना। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। राजनीति में दाल नहीं गलने के बाद उन्होंने अपने लिए फिल्मी लाइन को चुना है। तेज प्रताप यादव ने बुधवार को अपनी डेब्यू फिल्म रुद्रा, द अवतार का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है।
बिहार में इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहा था लेकिन वो यहां सफल न हो सके।
आरजेडी के खिलाफ हो गए थे तेज प्रताप
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को राजनीति रास नहीं इसका पता हाल ही में लगा जब उन्होंने अपने ही पार्टी के खिलाफ बिगुल बजाया था। उन्होंने कहा था कि आरजेडी में कुछ लोग गलत तरीके से काम कर रहे हैं उन्हें पार्टी से निकालना होगा। उनके इस बयान के बाद मामला गर्मा गया था। हालांकि, वो अपने स्टाइलिश अंदाज और बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।
पोस्टर रिलीज, हीरोइन के बारे में संशय बरकरार
तेज प्रताप ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसमें वो खुद नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म में उनकी हीरोइन कौन होगी इस पर अभी संशय बरकरार है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे