सेंट पीटर्सबर्ग (रूस)। अर्जेंटीना फुटबॉल जगत के दिग्गजों में शुमार डिएगो माराडोना ने कहा है कि चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के बाद वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। फीफा विश्व कप में मंगलवार रात को नाइजीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के मैच में माराडोना स्टेडियम में मौजूद थे। मेसी द्वारा मैच का पहला गोल दागने के बाद माराडोना ने जमकर जश्न मनाया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 57 वर्षीय माराडोना ने 1986 में विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार के मैच के दौरान उनकी गर्दन में बहुत दर्द था।
उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को अपने अंतिम ग्रुप मैच में 2-1 से हराकर अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। माराडोना ने इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें पहले हाफ के बाद मेडिकल स्टॉफ के साथ देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अस्पताल जाने की बात से साफ इनकार कर दिया। माराडोना ने इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में कहा, मैं आप सभी को बता देना चाहता हूं कि मैं स्वस्थ हूं।
चिकित्सकों ने मेरे स्वास्थ्य की जांच की और मुझे दूसरे हाफ की समाप्ति से पहले घर जाने का सुझाव दिया, लेकिन मैं मैच को देखना चाहता था। मैं स्टेडियम छोडक़र कैसे जा सकता था? सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में अर्जेंटीना के स्कोर की नाइजीरिया से 1-1 से बराबरी के बाद माराडोना को भावुक होते देखा जा रहा है। मार्कोस रोजो ने अर्जेंटीना के लिए अंतिम क्षणों में गोल किया और उसे नॉक आउट में पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सऊदी अरब ने कोच पिज्जी का अनुबंध बढ़ाया
मॉस्को। सऊदी अरब ने राष्ट्रीय
फुटबॉल टीम के कोच जुआन एंटोनियो पिज्जी के अनुबंध को बढ़ाए जाने की
मंगलवार को घोषणा की। सऊदी अरब ने यह फैसला फीफा विश्व कप में मिस्र के
खिलाफ मिली 2-1 की जीत के बाद लिया है। मेजबान रूस से अपना पहला मुकाबला
0-5 से हारने के बाद सऊदी अरब ने मिस्र को शानदार मात दी। सऊदी अरब फुटबॉल
फेडरेशन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पिज्जी 2019 में एशिया कप की
समाप्ति तक टीम के कोच बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...