मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लुक में लगातार बदलाव आता चला गया। इन दिनों प्रियंका निक जोनस से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका लगातार निक के साथ स्पॉट हुईं जिसमें उनकी चाल-ढाल पूरी तरह से बदली हुई थी। तो चलिए आपको प्रियंका के हाल ही में आए वह 5
लुक दिखाते हैं।
इस हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की उन तस्वीरों ने सुर्खियां बटोरी जिसमें वह निक के साथ नजर आईं। प्रियंका के ड्रेसिंग सेन्स की यह पहली फोटो है जो खूब वायरल हुई थीं। यह तब की तस्वीरें हैं जब प्रियंका निक के रिश्तेदार की शादी में हिस्सा लेने के लिए न्यू जर्सी गई थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जो पूरी तरह से उन्हें किसी हॉलीवुड मॉडल का लुक दे रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रियंका चोपड़ा का अब यह दूसरा लुक देखिए जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, गोवा में निक के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। गोवा जाने से पहले प्रियंका ने निक को अपनी मां मधू चोपड़ा से मिलवाया था। प्रियंका की यह तस्वीरें उस वक्त की हैं जब वह निक के साथ मुंबई के बांद्रा रेस्टोरेंट के बाहर नजर आई थीं। क्रॉप टॉप के साथ प्रियंका ने स्कर्ट पहनी हुई थीं। इस वक्त चेक की ड्रेस काफी ट्रेंड में है ऐसे में प्रियंका की इस स्टाइलिश ड्रेस ने भी उनके फैंस का दिल जीता।
ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न
प्रियंका के लुक की तीसरी तस्वीर भी इस हफ्ते सुर्खियों में रही। प्रियंका को निक के साथ काफी समय से स्पॉट किया जा रहा है। यह तस्वीर लॉस एंजेलिस की है जहां पर प्रियंका को निक के साथ देखा गया था। इन तस्वीरों में प्रियंका ने काले रंग की ड्रेस पहनी है जो उन पर काफी जंच रही है। इस तस्वीर में प्रियंका ने काले रंग की ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स और मैचिंग पर्स भी कैरी किया है। जो अपने आप में काफी अच्छा लग रहा है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग पहनने का सोच रहे हैं तो प्रियंका का यह लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें - B. Special: राजकपूर की अवाज बन गए थे सुरों के उस्ताद मुकेश
प्रियंका के लुक की चौथी तस्वीर, इसमें प्रियंका निक के साथ सबसे अलग और दिलकश लुक में नजर आईं। गुलाबी रंग के प्लाजो के साथ क्रॉप टॉप के ऊपर सफेद रंग की जैकेट प्रियंका पर खूब जंच रही थी। इसके साथ काले रंग का गॉगल्स और सफेद रंग की स्लीपर मानो सोने पर सुहागा का काम कर रही हों।
ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ
प्रियंका की इस आखिरी और 5वीं तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में प्रियंका फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई हैं जो उनके लुक को और भी दिलकश बना रही है। इस फोटो में प्रियंका निक के साथ हैं और पीच कलर की फ्लोरल ड्रेस के साथ ब्लैक जैकेट पहना हुआ है। इसके साथ ही ब्लैक हील्स और पर्स मैचिंग का कैरी किया हुआ है।
ये भी पढ़ें - इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...