तैमूर इस मशहूर एक्टर की बेटी के साथ मस्ती करते दें रहे दिखाई...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 जून 2018, 12:56 PM (IST)

मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर इन दिनों लंदन में मौज मस्ती कर रहे हैं। यहां कभी वह प्रैम में बैठकर सैर-सपाटे पर निकलते हैं, तो कभी परिवार वालों के साथ पार्टी करते देखे जा रहे हैं। उनकी इस विदेशी ट्रिप की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वह टीवी के मशहूर एक्टर की बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

आपकों बता दें कि तैमूर ऐसे स्टार किड है,जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहते है। जैसे ही तैमूर की कोई फोटो सोशल मीडिया पर आती है,उनके फैन्स उनकी तस्वीर देखें के लिए पागल से हो जाते है। आईये आपको अब आगे तैमूर की एक और नई फोटो दिखाते है।जिसमें वे टीवी केमशहूर एक्टर की बेटी के साथ मस्ती करते दिखाई दें रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रियलिटी शो 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह की बेटी कायनात भी अपने नानी घर लंदन में है। यहां वह मां प्रियंका के साथ चिड़ियाघर घूमने गई थीं। इसी जगह उनकी मुलाकात तैमूर से हो गई। रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका ने तैमूर और कायनात की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'काइनू और टिम टिम'

ये भी पढ़ें - B.Spl: एक दो नहीं इन सात अभिनेत्रियों के साथ था अक्षय कुमार का अफेयर

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह करीना कपूर के साथ नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया है। लंदन में उनकी बर्थडे पार्टी में तैमूर भी पहुंचे। पार्टी की तस्वीरों में तैमूर कप केक को टकटकी लगाए नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे