जमीन पर कदम नहीं रखते इस गांव के लोग! जानिए क्यों

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 जून 2018, 12:55 PM (IST)

हम लोग ये तो जानते है कि पानी के बिना जिंदा रहना बहुत मुश्किल हैं लेकिन क्या आप ये जानते है कुछ लोग 24 घण्टे पानी में रहते है। जी हां, धरती पर एक ऐसा ही गांव है, जिसका हर व्यक्ति 24 घंटे पानी में ही रहता है।

इन लोगों की एक अलग दुनिया है, जो रोमांचक तो है पर साथ ही खतरनाक भी है। अपना पूरा जीवन समुद्र के बीच में बिताना कोई आसान बात नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आज हम दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन की बात कर रहे है, जहां लोग जमीन को छोड़ समुन्दर के ऊपर तैरते हुए घर बनकर रहते हैं। जी हां, चीन के निंगडे शहर में लोग समुन्दर पर घर बनकर रहते हैं। यहां के लोगों की पूरी एक बस्ती समुन्दर पर घर बनकर रहती है।

ये भी पढ़ें - इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग

इनके घर समुन्दर पर तैरते रहते है। समुद्र पर बसा ये दुनिया का एक मात्र गांव है। जानकारी के मुताबिक, यह गांव लगभग 1300 वर्ष पुराना और यहां की आबादी करीब 8500 है। दरअसल ये लोग मछुआरे है जिन्हें टांका कहते हैं।

ये भी पढ़ें - आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना

इन टांका जनजाति के लोगों के बारे में कहा जाता है कि शासकों के अत्याचारों से त्रस्त होकर इस समुदाय के लोग समुद्र किनारे आकर बस गए थे।

ये जमीन पर कदम भी नहीं रखते है। इसके अलावा ये जमीन पर रहने वाले लोगों से नफरत करते हैं और उन्हें अपने पास नहीं आने देते हैं।

ये भी पढ़ें - जिंदा है रावण की बहन सूर्पणखा, कर रही हैं कई चमत्कार

इन लोगों की आजीविका समुद्री जीवों से चलती है। चीन में यह बस्ती फुजियान राज्य में दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में स्थित हैं। जिसे जिप्सीज ऑफ द सी नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - चीन के इस शहर में कोई रहने को तैयार नहीं, जानिए क्यों!