गजब! 34 का दूल्हा और 33 की दुल्हन, 42 साल में ‘बनी अनोखी जोड़ी’

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 26 जून 2018, 12:52 PM (IST)

गोरखपुर। कहा जाता है शादी की जोडिय़ा भगवान बनाता है। यह पंक्तियां शायद यूपी के रहने वाले छोटे कद के दूल्हे सुनील पाठक पर सटीक बैठती हैं। उनका कद 2 फीट 10 इंच (34 इंच) है। हाल ही में सुनील की शादी हुई, उनकी दुल्हन सारिका का कद भी 2 फीट 9 इंच ही है।

सोमवार को रानीबाग क्षेत्र के प्रज्ञानगर कॉलोनी में 34 इंच के दूल्हे सुनील पाठक ने जब 33 इंच की दुल्हन सारिका की मांग भरी। शादी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुनील ने संस्कृत में की पीएचडी...
खजनी थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले विश्वनाथ पाठक के बेटे सुनील पाठक की लंबाई जन्म के बाद कुछ समय तक बढ़ी लेकिन एक अवस्था के बाद उनकी लंबाई रुक गई। सुनील ने अपनी लंबाई को लेकर कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। संस्कृत से पीएचडी करके मानद उपाधि ली। उन्हें ज्योतिष की भी अच्छी जानकारी है।

ये भी पढ़ें - अनोखा गांव, जहां हर घर में है हवाई जहाज

42 साल में मिली जीवनसंगिनी...
सुनील की उम्र लगभग 42 वर्ष हो चुकी है। पहले सुनील शादी को तैयार नहीं थे लेकिन अब उन्हें अपने जीवनसंगिनी के रूप में अपने ही शहर के रुस्तमपुर इलाके की रहने वाली सारिका मिश्र मिल गई हैं।

36 साल की है सारिका...

सारिका की उम्र लगभग 36 वर्ष है और लंबाई महज 33 इंच। इस तरह से रब ने दोनों की जोड़ी बना दी है। सारिका के पिता भगवती प्रसाद मिश्र अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी मां ऊषा देवी सारिका की शादी को लेकर काफी चिंतित रहती थीं। शादी के हो जाने पर अब वह चिंतामुक्त हो गई हैं। सोमवार कों दोनों दाम्पत्य जीवन में बंध गए। लडक़ी वालों ने भी बारातियों का दिल खोलकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - हवाई जहाज से भी महंगा है यह कुत्ता, जानें- खासियत