FIFA WC : अहमद मूसा के दो गोल, नाइजीरिया ने आइसलैंड को 2-0 से हराया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 जून 2018, 10:08 PM (IST)

मॉस्को। विश्व कप में ग्रुप डी के मैच में शुक्रवार को नाइजीरिया ने आइसलैंड को 2-0 से हरा दिया। नाइजीरिया के अहमद मूसा ने 49वें मिनट में गोल करने के बाद 75वें मिनट में टीम के लिए एक और गोल दिया। मूसा अब तक 70 मैच में 15वां अंतरराष्ट्रीय गोल है। एक से अधिक विश्वकप में गोल करने वाले वे पहले नाइजीरियाई खिलाड़ी भी बने हैं।


इससे पहले हाफटाइम तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थी। इस मैच पर अर्जेंटीना की नजरें हैं। अगर नाइजीरिया मैच जीत लेता है या ड्रॉ करा लेता है तो अर्जेंटीनी टीम खुश होगी। इससे उनके अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेगी।


आइसलैंड के जीतने पर अर्जेंटीना की मुश्किलें बढ़ जाएगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे