इस इतालवी पेंटर पर चढ़ा फुटबॉल का अनोखा नशा, फुटबॉलरों को बना दिया राजा!

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 जून 2018, 8:43 PM (IST)

मॉस्को। फीफा विश्वकप का रोमांच पूरी दुनिया में देखा जा सकता है। रूस में चल रहे फुटबॉल विश्वकप को लेकर फेंस की दीवानगी पर लगातार देखी जा रही है। दुनिया के कोने कोने से फुटबॉल के प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार फुटबॉलर और टीम के लिए चीयर कर रहे हैं। या यूं कहें कि अपने स्टार के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कुछ प्रशंसक ऐसे भी हैं जो अपनी कला से इन फुटबॉलरों को नया रंग दे रहे हैं।


जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही इटालियन चित्रकार की जो फुटबॉल का बड़ा प्रशंसक हैं। पेंटर फेब्रिजियो बिरिमबेली अपने फुटबॉल प्रेम को ऊंचाइयों तक ले गए हैं। उन्होंने स्टार फुटबॉलरों और टीमों के कोचों को अपनी पेंटिंग से नया मेकओवर देते हुए उन्हें 19वीं शताब्दी के राजा और सेनापतियों का रूप दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाडिय़ों के इस मेकओवर की प्रदर्शनी भी लगाई।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सेंट पीटर्सबर्ग म्यूजियम में 20 जून से प्रदर्शनी शुरू
फेब्रिजियो ने रशियन एकेडमी ऑफ आट्र्स के सेंट पीटर्सबर्ग म्यूजियम में 20 जून से प्रदर्शनी शुरू की है जो फीफा विश्वकप के अंत तक चलेगी। उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट को लाइक द गॉड्स नाम दिया है। अपनी प्रदर्शनी में उन्होंने स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना, इतालवी खिलाड़ी फ्रांसेस्को टोट्टी, मेसी सहित को 19वीं सदी के राजा के रूप में दिखाया है।


40 फुटबॉलरों को किया शामिल
पेंटिंग प्रदर्शनी में फुटबॉल के उत्साही प्रशंसक अपने फेवरेट स्टार मेसी, रोनाल्डो, मोहम्मद सालेह, पॉल पोग्बा, डिएगो कोस्टा सहित 40 वर्तमान टीम के खिलाडिय़ों के नए मेकओवर को खूब सराह रहे हैं।



ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

दुनिया को एक करते हैं फुटबॉलर
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फुटबॉलरों को राजा या सेनापति का रूप ही क्यों दिया तो उन्होंने बताया कि फुटबॉलरों में राजाओं की तरह ही बहुत ताकत होती है साथ ही वे भी फुटबॉल के दम पर दुनिया में एकता लाने में सक्षम हैं।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....