अब राजस्थान के हर जिले में होगा योग पार्क : मुख्यमंत्री

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 जून 2018, 3:37 PM (IST)

कोटा/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमारी संस्कृति और शास्त्रों में वर्णित योग की महान परंपरा सिर्फ ऋषि-मुनियों तक सिमट गई थी। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योग गुरु स्वामी रामदेव ने पुनर्जीवित किया और आज पूरी दुनिया योग की कायल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के हर जिले में योग पार्क शुरू किए जाएंगे।
राजे गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोटा के आरएसी ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वस्थ शरीर के लिए योग ही सरल मंत्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्व को योग का महत्व बताया है। आज विश्व के 43 मुस्लिम देशों सहित 177 देशों ने योग को अपनाया है और योग गुरु बाबा रामदेव के 30 वर्ष के प्रयासों से आज करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न अंग बन गया है।

योग ने साकार किया वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भाव के साथ संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानती है। इस भाव को योग ने साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति तनाव से मुक्त रहता है तो उसमें प्रेम भाव बढ़ जाता है।


ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’

कोटा में योग का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि यहां लघु भारत बसता है। देश के कोने-कोने से छात्र यहां पढ़ने आते हैं। जिनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की होड़ के कारण तनाव आ जाता है और इस तनाव को दूर करने के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं।
लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया


ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह

राजे ने राज्यभर में योग दिवस के आयोजन में निस्वार्थ योगदान के लिए पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों और अन्य योग संस्थाओं का आभार जताया।


ये भी पढ़ें - यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान

उन्होंने कोटा में आयोजित समारोह में सहयोग के लिए विभिन्न संस्थाओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों का तथा बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमजन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से आज प्रदेश में योग का एक विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा

समारोह में योग गुरू बाबा रामदेव ने विभिन्न योग क्रियाओं, प्राणायाम तथा आसनों का अभ्यास करवाया। मुख्यमंत्री सहित करीब 2 लाख लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योगाभ्यास का बना विश्व कीर्तिमान



ये भी पढ़ें - इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में योगाभ्यास (योगा लेसन) का विश्व कीर्तिमान बना। समारोह में 1 लाख 5 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर यह कीर्तिमान स्थापित किया। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, योग गुरु बाबा रामदेव और जिला कलेक्टर गौरव गोयल को विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र प्रदान किया।


ये भी पढ़ें - यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी

इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर खंडेला, सांसद दुष्यंत सिंह, ओम बिड़ला, राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी