दबंग खान को रणबीर कपूर इस मामले में छोड़ रहे हैं पीछे....

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 जून 2018, 2:57 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे है जिनकी लिंकअप स्टोरी पर दी एंड का बोर्ड लगा नहीं..कि दूसरी शुरू हो जाती है।बॉलीवुड की लिस्ट में सबसे ज्यादा सलमान खान के लिंकअप की खबरें आती है। सलमान ने बॉलीवुड की सबसे ज्यादा एक्टर्स को डेट किया है और उनके साथ लिंकअप कि खबरें भी आती रहती है। लेकिन अब शायद लगता है कि बॉलीवुड के एक ओर एक्टर सलमान को इस मामले में पीछे छोड़ना चाह रहे है। जी हां हम बात कर रहे है रणबीर कपूर की.... इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिंक अप की खबरे लगातार आ रही है। ये दोनों कई बार साथ भी देखें जा चुके है। खबरों के मुताबिक आलिया रणबीर के घर पर भी गई थीं। जहां उनकी मुलाकात ऋषि कपूर से हुई। आलिया कपूर परिवार के काफी करीब हैं। अक्सर वे रणबीर की फैमिली के साथ नजर भी आती हैं।लेकिन अब इन दोनों के बीच क्या है ये वहीं जानें। आईये आगे की स्लाइड्स में हम आपकों बता रहे है रणबीर कपूर के अब तक के लिंकअप रिश्तों के बारें में....

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रणबीर कपूर की पहली फिल्म सांवरिया थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर थीं। सोनम की भी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर का नाम सोनम कपूर के साथ जुडा। एक टीवी शो में सोनम कपूर ने यह बात स्वीकारी भी की थी। यह अफेयर फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले से लेकर कुछ समय बाद तक चला। मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि रणबीर इस रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर नहीं थे इसलिए यह अफेयर बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाया।

ये भी पढ़ें - बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा स्टार्स

सोनम कपूर के बाद रणबीर का नाम दीपिका पादुकोन के साथ जुड़ा। यह रणबीर की जिंदगी का पहला ऐसा अफेयर था जिसके शादी में बदलने की कयास लगने शुरू हो गए थे। बचना ऐ हसीनों फिल्म के बाद दीपिका पादुकोन से रणबीर का नाम जुड़ा था। यह अफेयर लंबे समय तक चला। यहां तक कि इन दोनों का आना-जाना एक-दूसरे के परिवार में भी होता रहा। कहा तो यह तक गया कि रणबीर, दीपिका के साथ शादी कर रहे हैं लेकिन यह संबंध होते-होते रह गया। इनके बीच ब्रेकअप क्यों हुआ यह बात अब तक साफ नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’

रणबीर कपूर का नाम कुछ समय के लिए ही सही नरगिस फाखरी के साथ भी जुड़ा। नरगिस ने रणबीर के साथ रॉकस्टार फिल्म की थी। यह उन दिनों की बात है जब दीपिका और रणबीर के रिश्ते सहज नहीं रह गए थे। हालांकि नरगिस फाखरी का अफेयर उदय चोपड़ा के साथ माना गया। नरगिस और रणबीर दोनों ने ही इस अफेयर को गुपचुप रखने का प्रयास किया। यह दोनों मीडिया के सामने नहीं दिखे।

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

रणबीर कपूर के जिस अफेयर की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह कैटरीना कैफ के साथ था। कैटरीना के साथ संबंध को रणबीर ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार्य किया। विदेश में छुट्टी मनाने के दौरान कैटरीना कैफ की एक बिकनी फोटो ने इस अफेयर को और हवा दी। इस तस्वीर के जारी होने के बाद रणबीर और कैटरीना दोनों ही इस रिश्ते को लेकर गंभीर हुए। खबरें तो यह तक आईं थीं कि रणबीर कपूर कैटरीना की मां से मिलने गए थे। हालांकि यह दोनों ही अभी शादी न करने की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें - इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है