FIFA WC : रोनाल्डो का 85वां गोल, पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हराकर किया बाहर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 जून 2018, 6:39 PM (IST)

मॉस्को। फीफा विश्वकप 2018 में आज पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हरा दिया। मैच में एकमात्र गोल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया। यह गोल अंत तक निर्णायक रहा। पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक पुर्तगाल ने मोरक्को पर 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के चौथे ही मिनट में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल को 1-0 ले आगे कर दिया। हालांकि मैच की शुरुआत मोरक्को ने अच्छी की थी। उन्होंने ज्यादातर समय गेंद अपने पास रखी और एक आक्रमण भी किया।



खालिद बोटाइब ने हेडर लगाया था। लेकिन रोनाल्डो ने पासा पलट दिया। पुर्तगाल को पहला साफ मौका मिला और उसने उसे भुना लिया। दूसरे कॉर्नर पर गेंद थोड़ी दूर जा रही थी लेकिन रोनाल्डो का हेडर सीधा गोल में गया। इससे पहले रोनाल्डो की हैट्रिक की मदद से यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था।



9वें मिनट में पुर्तगाल के पास था गोल करने का मौका
9वें मिनट में पुर्तगाल के पास गोल करने का सुनहरा मौका था लेकिन गोलकीपर मौनिर अल काजूई ने गोंजालो ग्वेडेस का सीधा शॉट अपने कब्जे में ले लिया। इसके अगले मिनट में रोनाल्डो ने फिर एक प्रयास किया, जब फ्री किक वॉल से टकरा गई। ये खतरा मोरक्को ने गेंद को कॉर्न किक के लिए भेजकर टाल दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे