जयपुर के दिव्य गौड़ ने विदेशों तक पहुंचाया भारत देश का मिशन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 जून 2018, 5:44 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान के युवा पत्रकार दिव्य गौड़ के प्रयासों के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन की गूंज विदेश में भी सुनाई देने लगी है और अन्य देशों ने इस अभियान की सफलता को नजदीकी से जानने में भी रुचि दिखाई है।
राजस्थान के जयपुर के दिव्य गौड़ देश के ऐसे पहले युवा पत्रकार रहे हैं, जिन्होंने विश्व की ख्यातनाम कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपना रिसर्च पेपर प्रेजेंट किया। ये रिसर्च पेपर विश्व की जानी मानी लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में नॉलेज एंड प्रैक्टिस ऑफ हाइजीन एंड सैनिटेशन, इम्पैक्ट ऑफ मीडिया एडवोकेसी विषय पर स्वच्छ भारत अभियान की जमीन हकीकत पर सबमिट किया। स्वच्छ भारत अभियान पर इसमें हुई बीहेवियर चेंजेज और मीडिया एडवोकेसी प्रोग्राम (MAP) पर प्रजेंट किया गया। दिव्य गौड़ ने अपना पेपर NMP रिसर्च इंस्टीट्यूट और वार्विक रिसर्च एजेंसी के सहयोग से डॉक्टर नेहा शर्मा के निर्देशन में पूरा किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस तरह कि ये पहली रिसर्च रही जो सफल तो रही, साथ ही इसमें अच्छे रिजल्ट भी सामने आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान के तहत काफी गंभीर हैं और उनका प्रयास है कि आने वाले कुछ समय में भारत से गंदगी दूर हो जाए और स्वच्छ और सुंदर भारत की तस्वीर पूरे विश्व में पहुंचे।


ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

इसके लिए इस रिसर्च में बताया कि अगर सभी अपनी जिम्मेदारी के साथ एडवोकेसी प्रोग्राम को अपनाएं और अपने अंदर बिहेवियर चेंजेज की शुरुआत करें तो गंदी आदतें जल्दी दूर होकर अच्छी आदतों के साथ बदलती दिखाई देने लगती हैं।


ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा

उन्होंने इस विषय पर सभी देशों के साथ अपने अनुभव और रिसर्च साझा कर अन्य देशों को इस बारे में बताया कि भविष्य में ये अभियान सभी देशों के लिए एक रोल अभियान के रूप में देखा जाएगा। इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग देशों से आए विद्वानों ने रिसर्च पेपर की प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान