सऊदी अरब में सर्कस को लेकर बचा बवाल, यह था मामला

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 जून 2018, 12:20 PM (IST)

सऊदी अरब। अक्सर हम सभी ने सर्कस देखा है। इसमे लोग अजीबोगरीब करते हुए दिखाई देते है। जिसे लोग खूब लुफ्त उठाते है। लेकिन सऊदी अरब में सर्कस में बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, सर्कस में लड़कियों के कपड़ों को लेकर सऊदी अरब आपत्ति मच गई। खबर के मुताबिक सऊदी अरब ने देश के मनोरंजन प्रमुख को सर्कस में लड़कियों के बदन से चिपके हुए कपड़े पहनने को लेकर रूढि़वादियों की आलोचनाओं के बीच बर्खास्त कर दिया है।

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने शाही फरमान का हवाला देते हुए एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है किसऊदी जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष अहमद अल-खातिब को उनके पद से बर्खास्त किया गया है। खास बात ये है कि इस बर्खास्ती का कारण नहीं बताया गया है।

वहीं, सरकार का समर्थन करने वाली समाचार वेबसाइट ‘सबक’ के अनुसार, रियाद में सर्कस के विवादित शो में महिलाओं के ‘असभ्य’ कपड़े पहनने को लेकर खातिब को पद से हटाया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद इस फैसले को बेहद अजीब बताया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वाडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला सर्कसकर्मी गुलाबी रंग के बदन से चिपके हुए कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसी कपड़े की रूढि़वादी इसकी कटु आलोचना कर रहे हैं।
इतना ही नहीं इसको लेकर ट्विटर पर नेकेड रशियन वूमेन इन रियाद हैशटैग के साथ इस सर्कस के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे थे। सऊदी के अधिकारियों ने इस मामले में प्रतिक्रिया मांगने पर कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार क्या जवाब देती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे