प्रियंका चोपड़ा ने भारत फिल्म में काम करने के लिए मांगी इतनी फीस

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 जून 2018, 4:41 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कामयाबी के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फिलहाल वह अपने हॉलीवुड के प्रोजक्ट्स खत्म करने के बाद इंडिया लौट आई है। अब प्रियंका ने बॉलीवुड़ का भी रूख कर लिया है। प्रियंका बॉलीवुड की फिल्म भारत में नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। खबर है कि वह फिल्म 'कृष' की चौथी कड़ी में भी नजर आएंगी। बात करें फिल्म 'भारत' की तो खबर है कि प्रियंका ने फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से बतौर फीस 12 करोड़ रुपये की मांग की है।
अगर प्रियंका की बात मान ली गई तो वह फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस होंगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण फिल्म 'पद्मावत' के लिए 12 करोड़ रुपये ले चुकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका बहूत ही सूझ-बूझ से फिल्मों का चुनाव कर रही हैं। प्रियंका का कहना है कि वह फिल्म में सलमान खान जितना दमदार रोल चाहती हैं। मतलब साफ है कि प्रियंका अपनी इंटरनेशनल इमेज को लेकर कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती हैं। बता दें कि 'भारत' अगले साल तक ही रिलीज हो पाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे