इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस नहीं करना चाहती काम,,,

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 जून 2018, 4:14 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के हंडसम एक्टर और डांसर ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है और तकरीबन बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है।हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारें में बताना चाहते है जो ऋतिक के साथ काम करने से बिल्कुल मना कर रही हैं...
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की। ऋतिक रोशन और कंगना फिल्म 'कृष 3' से ही विवादों में चल रहे हैं। एक तरफ कंगना ने उनपर धमकी देने के आरोप लगाए हैं तो वहीं ऋतिक अभी भी इस मुद्दे पर ज्यादा खुलकर नहीं बोले हैं। बता दें कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों को किसी भी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया है। वहीं, कंगना भी अब ऋतिक के साथ फिल्म करने को राजी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। बता दें कि फिल्म 'कृष' में ऋतिक और प्रियंका की सुपरहिट जोड़ी देखी गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोडे़ थे और लोगों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। इसके बाद प्रियंका फिल्म 'अग्नीपथ' और 'कृष 3' में साल 2013 में उनके साथ आखिरी बार दिखी थीं। बीते पांच सालों में इस जोड़ी को फिर से एक साथ नहीं देखा गया है।

ये भी पढ़ें - क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान?

आखिर में बात करेंगे एक्टर अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया की। मेहर एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने अर्जुन के साथ पहली फिल्म 'आई सी यू' प्रोड्यूस की थी। खैर, आपको बता दें कि मेहर के ऋतिक के साथ काम ना करने की वजह सुजैन खान हैं। दरअसल अर्जुन और सुजैन खान को लेकर बनी सुर्खियों के कारण मेहर ने ऋतिक रोशन से किनारा कर लिया है।

ये भी पढ़ें - B. Spl: पढ़ाई से बचने के लिए यह काम करती थी चुलबुली काजोल