करीना सोशल मीडिया पर तैमूर के कारण हुई ट्रोल..देखें तस्वीरें....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 जून 2018, 1:02 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब यानि सैफ और करीना के लाडले तैमूर की क्यूट नेस का हर कोई दिवाना है। वैसे बता दें इस छोटे नवाब कि फैन फोलिंग भी बहुत है। तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ लंदन से छुट्टियां बिता कर अब अपने शहर मुंबई लौट कर आ चुके है।लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही करीना की कुछ तस्वीरें इन दिनों काफी वायरल हो रही हैं, जिस वजह से करीना ट्रोल हो गई। दरअसल, एक तस्वीर में तैमूर स्कूटर चलाते दिख रहे हैं। उस दौरान तैमूर का बैलेंस बिगड़ जाता है। वहीं करीना इस बात से अंजान कैमरे के सामने पोज देते दिख रही हैं। उनके इसी बिहेवियर को ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स लगातार करीना को गैर-जिम्मेदार मॉम कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मम्मी पोज देने में बिजी है उधर उनका बेटा गिर पड़ा।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "करीना को तो बस पोज की पड़ी है तैमूर गिर रहा है लेकिन उसकी तरफ तो ध्यान ही नहीं है।" इससे पहले भी करीना तैमूर को लेकर ट्रोल हुई थी। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि करीना कभी तैमूर को गोद लिए नहीं दिखती हैं। जिसका जवाब करीना ने देते हुए कहा कि वह तैमूर को कितना प्यार करती हैं, ये उन्हें दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब