बॉलीवुड के ये वो स्टार्स है..जिन्होंने की अरेंज मैरिज...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 जून 2018, 5:38 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड में ज्यादा सितारें लव मैरिज करने में विश्र्वास करते है। वैसे बॉलीवुड के कुछ कपल शादी से पहले और शादी के बाद भी चर्चा में रहते है। वहीं बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं जो सुपरहिट भी रहे जिन पर कई हीरोइनों ने जान भी छिड़की लेकिन उन्होंने शादी अपने परिवार वालों की मर्जी से की। हम आपकों आज कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारें में बता रहे है।


गोविंदा- एक्टर गोविंदा 90 के दशक के सुपरहिट कलाकारों में से एक रहे हैं। उनकी फिल्मों को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। एक समय था जब गोविंदा के अफेयर की खबरें कई हीरोइनों के साथ जुड़ीं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा ने अरेंज मैरिज की है। उनकी पत्नी का नाम सुनिता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विवेक ओबेरॉय- 'मस्ती', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी कई शानदार फिल्म देने वाले विवेक ओबेरॉय के अफेयर की चर्चा तो ऐश्वर्य राय तक के साथ भी रही, लेकिन उन्होंने भी अरेंज मैरिज की। विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका से शादी की थी।

ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका

नील नितिन मुकेश- एक्टर नील नितिन मुकेश ने उस समय अपने फैंस को हैरान कर दिया था जब उन्होंने पिछले साल फरवरी में चोरी-छिपे अरेंज मैरिज कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम रुक्मणी है।

ये भी पढ़ें - B.Spl: गुलजार साहब और मीना कुमारी के बीच था गहरा रिश्ता

शाहिद कपूर- यह बात शायद सभी को पता हो कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में अरेंज मैरिज की थी। शाहिद और करीना कपूर के अफेयर के खबरें लंबे समय तक रही थीं। लेकिन उन्होंने करीना से शादी न करने के बजाय मीरा से शादी की।

ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका

राकेश रोशन- यह बात शायद की किसी को पता को ही एक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भी अरेंज मैरीज की थी। जी हां राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन बॉलीवुड के जाने-मानें निर्देशक की बेटी थीं। जिसके साथ राकेश रोशन ने अरेंज मैरिज की थी।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’