कर्मचारियों के लिए कंपनी ने खरीदा प्लेन! जानिए क्या है वजह...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 जून 2018, 2:05 PM (IST)

नई दिल्ली। अक्सर हम देखते है कि ऑफिस के काम के लिए खुद का साधन लेकर जाना पड़ता है। कई बार इस बात को लेकर ऑफिस में कहासुनी भी हो जाती है। लेकिन अगर हम कहें कि एक कंपनी अपने काम के लिए आपको प्लेन दे तो आप क्या कहेंगे।

आप शायद इस बात को मजाक समझे लेकिन यह सच है। दरअसल, एक ऐसी कंपनी सामने आई जिसमें ऑफिस कर्मचारी को प्लेन से आने जाने की सुविधा दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यहां मिलता है पर्सनल प्लेन...
ह्यूस्टन स्थित लॉ फर्म पैटरसन और शेरिडन ने सैन फ्रांसिस्को में कंपनी ने वकीलों को बाहर आने जाने के लिए प्लेन की सुविधा शुरु की है। ग्राहकों से मिलने के लिए अपने वकीलों को भेजने के लिए ये प्लेन सेवाएं चालू की हैं। जिसके लिए कंपनी ने 3 मिलियन डॉलर खर्च करके निजी प्लेन खरीदा है।

ये भी पढ़ें - ...तो इसलिए रोजाना शेव करती है यह हसीना!

क्या है कारण...
कंपनी ने इसके पीछे का करण यह बताया कि उन्हें स्थानीय वकील हायर करना काफी मंहगा पड़ रहा था और क्योंकि स्थानीय वकीलों को हायर करने का खर्चा एक प्लेन से अपने कर्मचारियों को फिल्डवर्क पर भेजने से भी मंहगा था। कंपनी का कहना है कि यह इससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी है और अब वहां के कर्मचारी भी बहुत खुश रहते हैं। सबसे बड़ी चीज कंपनी का पैसा भी बहुत ज्यादा अब बच जाता है।

ये भी पढ़ें - शहरों के ऎसे नाम सुनकर रोक ना पाएंगे हंसी