‘बदलाव की बहुत जरूरत है, सिर्फ परिवर्तन ही स्थायी है’

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 जून 2018, 7:45 PM (IST)

मुंबई। निर्माता एकता कपूर मॉस्को में छुट्टियां मना रही है। वह वहां चल रहे फीफा विश्व कप के खुमार में डूबी नजर आ रही है।

एकता ने एक सेल्फी के साथ ट्वीट किया, ‘‘एक छुट्टी जो मेरी सहजता के दायरे से बाहर है। फीफा विश्व कप -2018 के लिए मॉस्को में हूं। बदलाव की बहुत जरूरत है। सिर्फ परिवर्तन ही स्थायी है।’’

सेल्फी में वह स्टैंड में खड़ी हैं। वह मॉस्को में खूब मौज-मस्ती कर रही हैं।

एकता ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘पहला फुटबॉल मैच देखा! और यह कितना मजेदार था।’’

उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - इन छह नामों से जानी जाती थी बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी

ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम