गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राणे अस्पताल में भर्ती

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 जून 2018, 12:09 PM (IST)

पणजी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह राणे मूत्राशय (यूरीनरी) संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राणे (79) को शनिवार देर रात पेट में दर्द की शिकायत के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कल रात उनके मूत्राशय संक्रमण से ग्रस्त होने का पता चला। वह अब ठीक हैं।’’
राणे के बेटे विश्वजीत गोवा के स्वास्थ्य मंत्री हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे