मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन में कांग्रेस पदाधिकारयों में जगाया जोश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 जून 2018, 8:03 PM (IST)

हिंडौन सिटी/करौली। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को हिंडौन सिटी में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। कार्यक्रम में कांग्रेस सहप्रभारी देवेन्द्र यादव, सपोटरा विधायक रमेश मीणा, करौली विधायक दर्शनसिंह, पूर्व सांसद मूलचंद, खिलाड़ी बैरवा, सभापति अरविंद जैन, पूर्व मंत्री भरोसी जाटव सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस सहप्रभारी देवेन्द्र यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश देते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ऐसी सरकार को हटाने व कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं।

यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई। युवा बेरोजगार हैं, अपराध बढ़ रहे हैं, किसान परेशान हैं, समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, अधिकारी दबंगई कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ता की पहचान बनाना है।

ये भी पढ़ें - माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....

इससे पूर्व हिंडौन सिटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से देवेन्द्र यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें - गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां