शिवपुरी। जून के महीने में गर्मी का कहर जारी है। हर कोई इससे खासा परेशान सा नजर आ रहा है। गर्मी को लेकर कई तरह की खबरें और तस्वीरें वायरल हो रही है। लेकिन गर्मी से परेशान होकर कोई केस कर सकता है यह सुनने में शायद अजीब लगेगा। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के मुताबिक एक शख्स ने गर्मी से परेशान होकर सूर्य देवता पर केस कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह खबर मध्यप्रदेश के शाजापुर की बताई जा रही है। यहां एक युवक ने गर्मी से तंग आकर सूर्य देवता पर केस ठोक दिया है। जिस किसी ने इस मामले के बारे में जाना वह यही बोला कि ये तो किसी फिल्मी सीन की तरह हो गया है। कई लोगों ने तो इस मामले की बराबरी परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘ओ माई गॉड’ से कर डाली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दे, फिल्म ओमाई गॉड में भूकंप के कारण परेश रावल की दुकान तबाह हो जाती
है। परेश रावल अपनी दुकान का बीमा क्लेम के लिए भगवान पर केस ठोक दिया था।
ठीक उसी तरह मध्यप्रदेश के शाजापुर के रहने वाले इस शख्स ने बेहाल कर देने
वाली गर्मी के लिए सूरज देवता को कसूरवार ठहराया है और उनपर केस दर्ज कर
दिया है। शख्स का नाम शिवपाल सिंह बताया जाता है। शिवपाल ने शाजापुर थाने
में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
भगवान के खिलाफ अपनी शिकायत में
शिवपालसिंह ने लिखा है कि मैं विगत एक सप्ताह से आसमान से बरसती आग के कारण
मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट सह रहा हूं। इस गर्मी से मुझे मानसिक
शारीरिक दोनों ही तौर पर पीड़ा हो रही है, जिसके लिए मैं श्रीमान
सूर्यनारायण, निवासी ब्रम्हांड को कसूरवार मानता हूं। शिवपाल सिंह चाहता है
की उनकी इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए भारतीय संविधान के अनुसार आवश्यक
कानूनी धाराओं में कार्यवाही की जाए।
ये भी पढ़ें - इन मशहूर महिलाओं के बारें में जान दंग रह जाएंगे