बिग बॉस के घर में इस शख्स की गूंजती है आवाज! जानिए, आखिर कौन है वो...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 जून 2018, 3:42 PM (IST)

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला चर्चित रियलटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। बिग बॉस शो शुरू से ही लोगो के लिए खास रहा है।

इस शो में जो एक चीज है वो शो के शुरू से ही एक जैसी रही है और इस बात लोगो के मन में हमेशा से ही बहुत उत्सुकता जगाई है की बिग बॉस की रहस्मयी आवाज के पीछे आखिर कौन है।

हर इंसान इस बात से बिलकुल अनजान है और हर एक लोग इस बात को जानने की इच्छा भी रखते है की आखिर यह आवाज किसकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आप तो जानते है कि बिग बॉस के सारे सीजन में एक ही इंसान की आवाज को आप सुनते है, जिसने पूरे बिग बॉस शो में अपनी आवाज से राज किया हुआ है। बिग बॉस में आप सभी जिस आवाज को सुनते है वो आवाज असल में अतुल कपूर नामक शख्स की है।

जिनकी रहस्मय आवाज टीवी के सबसे मशहुर शो बिग बॉस पर छा हुई है। अतुल की भारी भरकम लहजे वाली आवाज शो में उनके बोलने का तरीका सभी दर्शको को बहुत ही अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें - B. Special: राजकपूर की अवाज बन गए थे सुरों के उस्ताद मुकेश

अतुल कपूर को बिग बॉस इतना ज्यादा पसंद करते है की आज तक अतुल को छोडक़र किसी और ने बिग बॉस पर हुकुम नहीं चलाया है। अतुल कपूर को बिग बॉस हमेशा मीडिया और आम लोगो से छिपा के रखते है।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

आखिर है कौन अतुल कपूर...
दरअसल, अतुल कपूर मुंबई में रहने वाले एक वाइस आर्टिस्ट है जो शुरू में किसी रेडियो चैनल के लिए काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस में आवाज देने के लिए अतुल को बिग बॉस के आयोजको ने चुन लिया।

जब भी बिग बॉस का सीजन आता है घर वाले सदस्यों के जैसे ही अतुल कपूर को भी मुंबई से दूर कही रखा जाता है। एक बात गोर करने लायक ये भी है की शो के समय वे ना ही अपने परिवार और दोस्तों से मिल सकते है। आश्चर्य की बात ये है की उन्हें शो के दौरान असल में में रखते कहा है ये भी बिग बॉस के आयोजको के अलावा किसी ओर को मालूम नही रहता है।

ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप