अभिषेक बच्चन ने इस हिरोइन के साथ काम करने से कर दिया मना..

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 जून 2018, 5:50 PM (IST)

मुंबई। हॉलीवुड में धमाल करने के बाद फिर से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का रुख कर लिया है। फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन ने प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया है। दरअसल, फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' की निर्देशक शोनाली बोस ने अभिषेक को एक फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म में प्रियंका को उनकी पत्नी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था।
फिल्म 13 साल की बच्ची की कहानी है जो लाइलाज बीमारी से पीड़ित है और इसी से जूझते हुए उसकी मौत हो जाती है। पहले खबर आई थी कि अभिषेक बच्ची के पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। मगर कुछ दिन बाद उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद यह कहा गया कि ऐश्वर्या के कहने पर उन्होंने ऐसा किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हालांकि, अब ऐश्वर्या की ओर से बयान जारी करते हुए इसका बात का खंडन किया गया है। ऐश्वर्या की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं चाहतीं कि अभिषेक बच्चन शोनाली बोस की फिल्म साइन करें। रिकॉर्ड के लिए बता दें कि अभिषेक बच्चन ने फिल्म रिजेक्ट कर दी है। मगर गिरी हुई रणनीति के तहत ऐश्वर्या राय का नाम इसमें घसीटा जा रहा है।'

ये भी पढ़ें - इस टीवी शो से की थी करियर की शुरुआत, मिले थे सिर्फ 50 रुपए!