सलमान के अलावा बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी हैं अभी तक कुंवारे...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 जून 2018, 4:39 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक जाना माना नाम है। उनका एक्टिंग से लेकर उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। रणदीप ने बॉलीवुड की फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। रणदीप की उम्र अभी 42 साल हो चुकी है। फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं लग रहे हैं। इन्होने अपनी फिल्म सरबजीत में बहतरीन एक्टिंग से काफी तारीफ बटोरी थी। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की लोगों ने काफी सराहना की।



अक्षय खन्ना- अक्षय खन्ना बॉलीवुड में लोहा मनवाने वाले विनोद खन्ना के बेटे हैं। जोकि अब दुनियां में नहीं हैं लेकिन लोग आज भी उनकी एक्टिंग को सहराते हैं। विनोद अपने ज़माने के सबसे बहतरीन कलाकार थे, लेकिन अक्षय अपने पिता जितना नाम नही कमा सके। उन्होंने भी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया है। अक्षय 43 साल के हो चुके हैं। लेकिन अभी तक अक्षय खन्ना ने शादी नहीं की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उदय चोपड़ा- मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा ने फिल्मो में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन वे विफल रहे। उन्होंने कुछ फिल्मो में लीड रोल भी किया लेकिन फ़िलहाल वे फिल्मो से दूर है और धूम सीरीज की फिल्म में ही नजर आते है। उदय 45 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी कुंवारे हैं।

ये भी पढ़ें - तो यह कारण था जिसकी वजह से टूट गई थी करिश्मा की अभिषेक से शादी

तुषार कपूर- अपने जमाने के सबसे बेहतरीन कलाकार जितेन्द्र के बेटे तुषार कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। अब वो बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। तुषार 41 साल के हैं लेकिन अभ तक उन्होंने शादी नहीं की हैं। वहीं सेरोगेसी प्रोसेस का सहारा लेते हुए तुषार एक बेबी बॉय लक्ष के पिता बने हैं। अपनी जिंदगी में वो इस नए रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अक्सर उनको बेटे के साथ स्पॉट किया जाता है।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल

डिनो मोरिया- बॉलीवुड एक्टर और मॉडल डिनो मोरिया भी कुवांरों की इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी उम्र 42 साल है लेकिन फिर भी अभी तक उनको अपनी लाइफ पार्टनर नहीं मिली है। हालांकि डिनो का नाम बिपाशा बसु के अलावा कई लड़कियों से भी जुड़ चुका है बावजूद इसके अब तक इनकी शादी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

मनीष मल्होत्रा - बॉलीवुड के सबसे मशहूर और सफल फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करीब 27 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में कुछ ही डिजाइनर हैं जिन्होंने अलग मुकाम हासिल कर लिया है। इसमें एक मनीष मल्होत्रा भी हैं। 52 साल के मनीष ने अभी तक शादी नहीं की है। बॉलीवुड का ऐसा कोई सेलेब्रिटी नहीं है जिसने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन क‌िए हुए कपड़े ना पहने हों। यहां तक कि हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी मनीष के काम के फैन हैं।

ये भी पढ़ें - B. Spl: तो ये है किशोर कुमार के गीत ‘पांच रूपइया बारह...’ का राज