अक्सर
लोग कहीं बाहर घूमने के लिए जाते है तो होटलों में ही रूकते है। घूमने के
शौकीन लोगों की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है। ऐसे में लोगों की जरूरत के
हिसाब से होटल बनवाए जाते है। किसी की थीम पिरामिड से रिलेटेड होती है तो
कोई समुंद्र के अंदर होटल चला रहा है।
आज हम आपको ऐसे ही अजीब होटल के बारे
में बताने जा रहे हैं, जिसमें न ही छत है और न बाथरूम की सुविधा लेकिन फिर
भी यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अजीबोगरीब होटल को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इस होटल में सुविधाओं
के नाम पर आपको कुछ भी नहीं मिलेगा। इस होटल में न तो आपको छत नजर आने
वाली है और न दीवारें और न ही रिसेप्शन व बाथरूम।
बस होटल में मिलेगा तो
खुले आसमान के नीचे रखा एक बिस्तर। हां, बिस्तर के अलावा कुछ टेबल और आपकी
सेवा के लिए मेजबान मौजूद होंगे।
ये भी पढ़ें - इस पेड पर फल नहीं औरतें उगती हैं....
यह होटल स्विट्जरलैंड में स्थित है जिसका नाम ‘द नल स्टर्न होटल’ है। इसकी खासियत है की होटल का कमरा ऐसी जगह पर है जिसे देखने के बाद आपको यहां रहने का मन होगा। इस होटल में बिस्तर हरे-भरे पहाड़ों के बीचो-बीच लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें - ये दुनिया का सबसे ऊंचा व लंबा कांच से बना ब्रिज
छत के रूप में आसमान है और दीवारों के रूप में हरियाली। स्विट्जरलैंड के 2 आर्टिस्ट फ्रैंक और रिकलिन ने इस होटल को बनाया है।
ये भी पढ़ें - इन तस्वीरों को देख हो जाएं लोट-पोट
धीरे-धीरे यह होटल फेमस हो गया और इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इस
होटल में रूकने के लिए एक रात के लिए 250 स्विस फ्रैंक्स यानी तकरीबन
17,000 रुपए खर्च करने पड़ते है।
ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड पर आजमाए रेसलरों के सारे मूव्स,देखें तस्वीरें