अंगों से जानिए, पति के लिए भाग्यशाली होती कैसी महिलाएं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 जून 2018, 1:51 PM (IST)

हर महिला को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। कोई भी स्त्री चाहे बेटी हो या फिर महिला अपने साथ घर में सौभाग्य लेकर आती है। वैसे तो हर बेटी या हर स्त्री, अपने ससुराल और अपने माता-पिता के लिए लकी ही होती है लेकिन, सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताओं का भी उल्लेख किया गया है।

प्राचीन विद्वानों के अनुसार अर्धनारीश्वर (शिव-शक्ति) की तरह, हर आदमी एक औरत और एक पुरूष के बिना पूरा नहीं होता है। इस अनुसार हर मनुष्य का भविष्य उसके साथी के से जुड़ा होता है उसके साथी के शरीर में उसके किस्मत का रहस्य छिपा होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पैर का अंगूठा...
जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा अधिक लंबा होता है उसे अपने जीवन में बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है। जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार होते हैं उनकी किस्मत हमेशा उनके साथ रहती है। उन्हें जीवन में बहुत ही कम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ऐसी महिलाओं पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें - परीक्षा और इंटरव्यू में पानी हैं सफलता तो अपनाएं ये उपाय

तलवों पर शंख...
महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला किस्मत की धनी होती है। या तो वे स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर विराजमान होते हैं।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी

पैरों के तलवे...
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान होता है वे बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने पूरे परिवार की हर संभव सहायता करती हैं और परिवार में खुशहाली रखती हैं।

जिस महिला के पांव की हर अंगुली समान लंबाई की होती है वह महिला अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही हासिल करती है और अपने परिवार को भी हमेशा खुशहाल रखती है।

ये भी पढ़ें - ऐसा शक्तिशाली मंत्र कि सुनने से ही किस्मत बदल जाए

गोल एड़ी...
जिस महिला के पांव की एड़ी गोलाकार और कोमल होती है वह आजीवन सुख-सुविधाओं का आनंद उठाती है और उसका परिवार भी प्रसन्न रहता है।

ये भी पढ़ें - 11 पीपल के पत्ते दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी