FIFA WORLD CUP 2018 : मॉस्को में रंगारंग आगाज, कई दिग्गजों ने बिखेरा जलवा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 जून 2018, 9:45 PM (IST)

मॉस्को। पैरों के जादूगरों का खेल फीफा वल्र्ड कप का आगाज मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ। ओपनिंग सेरिमनी की शुरुआत में सबसे पहले स्पेन के पूर्व कप्तान और गोलकीपर इकर कासिलास और मॉडल नतालिया वोडियानोवा विश्व कप ट्रोफी को लेकर मैदान पर आए। इसके कुछ देर बाद ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो की एंट्री के साथ हुई। उन्होंने बॉल को मस्कट की ओर पास किया, जिसे उनके साथ आए एक बच्चे ने किक लगाकर बॉल पिच (परंपरागत तरीके से कार्यक्रम का आगाज) किया।


ब्रिटिश गायक रॉबी विलियम्स ने ‘आय नो’ गाना गाकर समारोह की शुरुआत की। उनके बाद रूस की गायिका एइडा गारिफुलिना ने अपनी प्रस्तुति। इसके बाद दोनों गायकों ने मिलकर मैदान पर मौजूद दर्शकों का मनोरंजन किया। रॉबी ने लेट मी एंटरटेन यू, फील और बर्ड-काइट्स, सहित अपने हिट्स गानों पर जोरदार प्रस्तुति दी।


इस दौरान स्टेडियम का माहोल देखते बन रहा था।
स्टेडियम में मौजूद 80 हजार फुटबॉल फैंस में गजब का उत्साह रहा। इन दोनों की प्रस्तुति के दौरान 32 जोड़े विश्व कप में हिस्सा ले रहे सभी देशों की पोशाक में उनके झंडे के साथ मार्च करते दिखे। दोनों गायकों की प्रस्तुति खत्म होने के बाद मैच की आधिकारिक गेंद को लेकर मॉडल विक्टोरिया लोपरेया उतरीं।


रोनाल्डो ने इसके बाद समारोह के दौरान मौजूद बच्चों से मुलाकात की और फिर इस विश्व कप के शुभंकर जाबिवाका के साथ मिलकर कुछ देर फुटबाल खेली। गायकों की प्रस्तुति के दौरान फुटबॉल जैसा दिखने वाला मंच सजाया गया था, जिस पर रॉबी विलियम्स और एइडा ने अपनी प्रस्तुति दी।


इस उद्घाटन समारोह में अर्मेनिया, अजरबेजान, बेलारूस, बोलीविया, उत्तरी कोरिया, काजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लेबनान, मोलडोवा, पैराग्वे, पनामा, सऊदी अरब जैसे देशों ने अपने प्रतिनिधि भेजे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे