अमरीकन सिंगर कैटी पेरी के साथ हुआ था रेप? लेडी गागा को भेजा गया था मैसेज

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 जून 2018, 7:47 PM (IST)

नई दिल्ली। सिंगर केशा और डॉक्टर ल्यूक के बीच चल रहे कानूनी विवाद के बीच कोर्ट में जमा एक डॉक्यूमेंट पब्लिक हुआ है, जिससे पता चलता है कि केशा ने सिंगर लेडी गागा को टेक्स्ट मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि डॉक्टर ल्यूक ने कैटी पेरी का रेप किया था। हालांकि इस मैसेज में डॉक्टर ल्यूक का नाम नहीं लिखा था। फरवरी 2016 को भेजे गए इस मैसेज में लिखा गया था कि रिकॉर्डिंग ऑर्टिस्ट के साथ उसी ने रेप किया है, जिसने मेरे साथ रेप किया है।


26 फरवरी 2016 को किया था मैसेज

ल्यूक के वकील ने 31 मई को फाइल किए डॉक्यूमेंट में लिखा है- 26 फरवरी 2016 को केशा ने लेडी गागा को टेक्स्ट मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने ल्यूक पर झूठा आरोप लगाते हुए लिखा था कि ल्यूक ने कैटी पेरी का भी रेप किया है। इस बातचीत और केशा के प्रोत्साहन के बाद लेडी गागा ने प्रेस और सोशल मीडिया पर ल्यूक के खिलाफ नकारात्मकता फैलाई।


टेक्स्ट आधारहीन और गैर जिम्मेदाराना

डॉक्यूमेंट के पब्लिक होने के बाद डॉक्टर ल्यूक की लीगल टीम ने बयान जारी कर कहा कि केशा का टेक्स्ट आधारहीन और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने यह भी कहा कि पेरी ने खुद कहा है कि ल्यूक ने उनका रेप नहीं किया है। केशा और ल्यूक 2014 से कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। केशा ने ल्यूक पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे