अभिनेत्री लीसा हेडन जल्द ही डीजे एवं निर्माता जेडन के...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 जून 2018, 7:46 PM (IST)

नई दिल्ली। मॉडल-अभिनेत्री लीसा हेडन जल्द ही डीजे एवं निर्माता जेडन के म्यूजिक वीडियो ‘टेम्पटिड टू टच’ में नजर आएंगी।

जेडन का असली नाम साहिल शर्मा है। वह वर्ष 2004 के गीत ‘टेम्पटीड टू टच’ के आधिकारिक रीमेक के ऑडियो पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गीत मेरी प्लेलिस्ट पर रहा है, मैं किशोरावस्था से ही अपने बेडरूम में म्यूजिक पर काम करता रहू हूं। रूपी और उनकी टीम ने मुझ पर भरोसा किया और इसलिए मैंने लगभग तीन साल पहले इस पर काम करना शुरू कर दिया।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा, ‘‘इस वीडियो में लीसा हेडन मुख्य भूमिका में होंगी और इस महीने नई दिल्ली और मुंबई में शूटिंग होगी।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - कभी गाए थे प्यार के तराने, अब शक्ल देखना भी गंवारा नहीं