बेटे ने 3 करोड़ की कार खरीदकर रखी पिता की लाश, फिर किया ऐसा...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 जून 2018, 12:55 PM (IST)

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दाह-संस्कार की एक तस्वीर बहुत वायरल हुई है। उसके वायरल होने की पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, नाइजीरिया में एक शख्स ने अपने पिता को बेहद प्यार करता था और पिता के मरने के बाद वो उन्हें एक बेहतरीन श्रद्धांजलि देना चाहता था। इसीलिए पिता के देहांत के बाद उसने करीब 32 मीलियन (3 करोड़ 20 लाख) रुपए में बीएमडब्ल्यू कार खरीदी और कार में ही पिता के शव को रखकर उन्हें दफना दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ये तस्वीर नाइजीरिया की है। वायरल हुए उस तस्वीर में कुछ लोग मिलकर बीएमडब्ल्यू कार को गड्ढे में दफना रहे हैं। खबरों के मुताबिक, नाइजीरिया के अनबारा राज्य की रहने अजुबुकी नाम के शख्स के पिता की मौत हो गई थी। अजुबुकी अपने पिता से इतना प्यार करता था कि उसने अपना प्यार जाहिर करने का अनोखा तरीका ढूंढ निकाला। उसने पहले 32 मिलियन (3 करोड़ 20) लाख की बीएमडब्ल्यू खरीदी और पिता का शव उसमें रख दफना दिया।

वहां के स्थानीय रिपोट्र्स के मुताबिक अजुबुकी ने अपने पिता से वादा किया था कि एक दिन वो उन्हें मंहगी कार दिलाएगा। लेकिन उससे पहले ही उसके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उसने अपना वादा पूरा करने के लिए बीएमडब्ल्यू खरीदा और शव रख दफना दिया। हालांकि अजुबुकी की इस कदम को सोशल मीडिया पर काफी लोग क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर उसके पास इतने पैसे थे तो उसे ऐसे बर्बाद नहीं करना चाहिए था। या फिर इतने पैसों का इस्तेमाल अपने गांव के विकास के लिए खर्च करना था। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ये भी कहा है कि अब तक नो क्रब अपनी जगह पर भी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे