अजीब परम्परा.. इस वजह से यहां महिलाओं को निकाल दिया जाता है घर से...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 जून 2018, 5:29 PM (IST)

मासिक धर्म प्रकृति की देन है। महिलाओं के साथ होने वाली ये चीज प्रकृति द्वारा प्रदान की गई है, लेकिन कई जगहों पर पीरियड्स की वजह से महिलाओं को नर्क जैसे हालातों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्यस के दौरान उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जाता है।

कई जगहों पर महिलाओं को घर के रसोई में भी घुसने नहीं दिया जाता है। मंदिर में उनका प्रवेश वर्जित कर दिया जाता है। नेपाल में पीरियड्स के दौरान तो महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है। उन्हें मासिक चक्र के दौरान घर से बाहर निकाल दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नेपाल के कुछ इलाकों में आज भी ये अंधविश्वास माना जा रहा है, जिसके मुताबिक पीरियड्स के दौरान महिलाओं को घरों से बाहर रखा जाता है। उन्हें घर से बाहर एक झोपड़ी में रखा जाता है जिसे छौपाड़ी कहते हैं। इस प्रथा के मुताबिक शादीशुदा महिलाओं को पीरियड्स में जहां एक दिन के लिए तो वहीं अविवाहित महिलाओं को 1 हफ्ते के लिए छौपाड़ी में रहना होता है।

ये भी पढ़ें - इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है