मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार, नहीं डाला किसी ने वोट

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 12 जून 2018, 7:29 PM (IST)

बारां। छीपाबडौ़द के बिलेन्डी क्षेत्र के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर प्रशासन और सरकार की नीद उडा़ दी है। चुनाव के बहिष्कार की वजह से मतदान केन्द्र सूने पड़े हैं।

जहाँ एक ओर मतदान आैर चुनाव के लिए लोकतंत्र बचाओ अभियान सरकार और विभिन्न एनजीओ द्वारा किया जाताहै, वह यहाँ फेल दिखाई दिया। कांग्रेस-भाजपा के आला नेता तक मतदाताओं को राजी नहीं कर पाए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यहां लोग परवन बांध में डूब पेराईटी समेत उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर निवासियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। वार्ड संख्या 2 के सभी मतदाताओं ने एकता कर यह निर्णय लिया है। सभी बूथो़ पर कर्मचारी और पोलिंग पार्टियां खाली बैठी वोटरों का इंतजार करती रही। मतदान बहिष्कार की सूचना पर प्रशासन की नींद उड़ गई। दोपहर 12 बजे तक भी एक वोट नहीं डाला गया। जिला कलेक्टर और बारां एसपी को बारां से छीपाबड़ौद रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें - यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर