सेवानिवृत्त अफसरों की भर्ती कर भूमि अधिग्रहण में तेजी लाएं : गडकरी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 12 जून 2018, 4:57 PM (IST)

पणजी। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भूमि अधिग्रहण की लंबी प्रक्रिया के कारण गोवा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार को प्रक्रिया तेज करने के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों को भर्ती करने की सलाह दी।

गडकरी ने यहां एक सरकारी समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उन्हें कुछ सेवानिवृत लोगों को रखने का सुझाव दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उन्हें भुगतान करेगा। हमें और अधिक लोग चाहिए। अधिकतर समस्याएं भूमि अधिग्रहण से संबंधित हैं। यही कारण है कि हम भूमि अधिग्रहण विभाग को मजबूत करने के लिए अधिक लोगों को रख रहे हैं।’’ मंत्री ने यह भी कहा कि प्रमुख परियोजनाओं में देरी लागत बढऩे के कारण हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सीमा से लेकर कर्नाटक सीमा तक. सभी तरफ काम हो रहे हैं। इसलिए हमें भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने की जरूरत है। नहीं तो हम यह नहीं कर पाएंगे। यह लागत के संबंध में भी बहुत महत्वपूर्ण है।’’

राज्य के लोक निर्माण विभाग के साथ सोमवार को एक समीक्षा बैठक में गडकरी ने मुंबई-गोवा राजमार्ग के गोवा खंड के पुनर्विकास की धीमी गति पर नाखुशी जाहिर की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे