आलमबाग बस टर्मिनल की सौगात, योगी ने किया लोकार्पण

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 12 जून 2018, 12:59 PM (IST)

लखनऊ। लखनऊ को एक और सौगात मिल चुकी है। 235 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक आलमबाग बस स्टेशन अब जनता को मिल गया है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बने इस अत्याधुनिक आलमबाग बस स्टेशन का लोकार्पण किया। योगी ने लखनऊ से अयोध्या स्वामी नारायण मंदिर छपिया के लिए दो संकल्प सेवाओं को रवाना कर इसका शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे भारत में जहां भी यूपी की बस चलती हैं, वहां दिव्यांगों को फ्री सीटों की सुविधा दी गई है। इसके अलावा रक्षाबंधन पर भी माता-बहनों के लिए सफर निशुल्क किया है। परिवहन निगम ने भी एक वर्ष में अच्छा कार्य किया है। इस कारण विभाग भी फायदे में है। सीएम योगी ने कुंभ 2019 के लिए परिवहन निगम की ओर से विशेष सुविधाएं देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर प्रदेश में 21 और बस अड्डे बनाए जाएंगे।
प्रथम फेज में लखनऊ से दिल्ली और आगरा वाया एक्सप्रेस वे संचालित होने वाली 395 सेवाओं की शुरुआत होगी। इनमें गोरखपुर के लिए 30, वाराणसी के लिए 14 और दिल्ली एवं आगरा के लिए 94 एसी लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। वहीं दिल्ली और आगरा के लिए 306 साधारण सेवाएं, वाराणसी के लिए 78, इलाहाबाद 84, झांसी 18, इटावा चार और हरदोई के लिए 12 साधारण बसें चलेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे