राजेश पायलट को श्रद्धाजंलि दी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 जून 2018, 8:24 PM (IST)

भरतपुर। देश के किसान नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. राजेश पायलट की 18वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 7 बजे प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजेश पायलट को श्रद्धांजली अर्पित की।

श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहबसिंह एडवोकेट, पीसीसी सदस्य पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार, एआईसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक अवस्थी, डा. सुभाष गर्ग, श्रीभगवान कटारा, दिगम्बर सिंह वीकरवार, यदुनाथ
सिंह दारापुरिया, रमेश धावई, प्रेमचन्द शर्मा, सुभाष फौजदार, राजीव चौधरी, राजेश वाल्मिकी, यतीश शर्मा, राहुल तमरैर, डाॅ. लोकपाल सिंह, सुनीलकान्त शर्मा, आदि उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजेश जी पायलट की तस्वीर पर श्रद्धांजली अर्पित की। अन्त में उपस्थित कांग्रेसजनों ने खड़े
होकर दो मिनट का मौन रखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भरतपुर। शहर कांग्रेस कमेटी भरतपुर की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 18वीं पुण्यतिथि पर भूरीसिंह व्यायामशाला पर शहर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय शुक्ला की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी रहे डॉक्टर सुरेश यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पायलट के करीबी रहे चुन्नी कप्तान, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के प्रदेश संयोजक डॉक्टर सुभाष गर्ग, पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, रामेश्वर सैनी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पार्षद इंद्रजीत भारद्वाज, शिक्षक नेता भरत चैधरी, जगदीश एडवोकेट,
गंगाराम पाराशर, बनयसिंह धावई, राजीव सिंह, योगेश सिंह, सरदार सुंदर सिंह, अर्जुन सिंह, शिवराज पूनिया, मानसिंह रेंजर, ब्रजेन्द्र चीमा, ओमवीर सिंह चैधरी, दिगम्बर खटाना, लोकेश लोहागढ़ आदि ने भी राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में 2 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद संजय शुक्ला ने पायलट के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं व्यायामशाला के संचालक चुन्नी कप्तान ने राजेश पायलट को जनता के हितों का रक्षक व जागरूक जननेता बताया और कहा पायलट सभी समाजों में लोकप्रिय हो गए थे उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। इस अवसर पर उनकी स्मृति
में दौड़ व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ दौड़ में भाग लेने वाले बालकों से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरेंद्र शर्मा, जगराज सिंह धाऊ ने परिचय प्राप्त कर दौड़ की शुरुआत कराई इस मौके पर कुश्ती व दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शहर अध्यक्ष सजंय शुक्ला ने फल वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। दीपक और खेलों के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़े : माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....