कोरियोग्राफर व अभिनेता प्रभुदेवा ने ट्वीट कर दी यह जानकारी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 जून 2018, 6:11 PM (IST)

चेन्नई। कोरियोग्राफर एवं अभिनेता प्रभुदेवा ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें वह पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे।

प्रभुदेवा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘खाकी में प्रभुदेवा, आज शूटिंग शुरू। इसे लेकर उत्साहित हूं।’’

फिल्म का निर्देशक ए.सी मुगिल कर रहे हैं।

फिल्म के बारे में अन्य जानकारियां उजागर नहीं हुई हैं।

प्रभुदेवा अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ जल्द ही तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन 2’ में भी नजर आएंगे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे