खांसी-जुकाम, पेट दर्द-कब्ज, हाई BP...मेें कारगर है संतरा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 जून 2018, 5:12 PM (IST)

संतरा ठंडा, तन और मन को प्रसन्नता देने वाला है। खूबसूरत दिखने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। संतरे में मैगनीशियम और पोटेशियम आधिक मात्रा में होती है इसलिए इसका सेवन उच्च रक्तचाप के मरीजों के बहुत लाभदायक होता है। इसलिए आप जल्दी से अपने आहार में संतरे को शामिल करें।

एक व्यक्ति को जितने विटामिन सी की आवश्यकता होती है, वह एक नारंगी प्रतिदिन खाते रहने से पूरी हो जाती है। खांसी-जुकाम होने पर नारंगी के रस का एक गिलास नित्य पीते रहने से लाभ होगा।

स्वास्थ्य व सौंदर्य विशेषज्ञों के एक दल का कहना है कि संतरे का पीला रंग सूरज की किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम करता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह त्वचा के लचीलेपन में सुधार भी करता है। बस नियमित रूप से एक गिलास संतरे का जूस पीने से ही आपकी त्वचा से लेकर बाल और नाखूनों में निखार आने लगेगा और आप और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगेंगे। एक नए शोध में इसका दावा किया गया है।


ये भी पढ़ें - जीरा के लाभ क्या जानते हैं आप!

विशेषज्ञों ने बताया कि संतरे में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड होती है और यह खूबसूरती के लिए फायदेमंद है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन सी कोलाजेन के साथ ही महा पौष्टिक लुटीन के उत्पादन के लिए अनिवार्य है।
अगर आपके पेट में पैन हो रहा हो तो 4 चम्मच संतरे के रस में थोडी सी भुनी हुई हींग को डालकर पीने से आपका पेट का दर्द दूर हो जाता है। संतरे के छिलकें में पेक्टिन पाया जाता हैं। इसकी वजह से पेट से जुडी हुई सारी परेशानियां दूर हो जाती हें और कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।


ये भी पढ़ें - कई बीमारियों का सफल इलाज करता है अंगूर

संतरे के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रही है। संतरे में मौजूद फ्रक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में ऊर्जा देने का काम करता है। संतरे के सेवन से शरीर हैल्दी रहता है और शरीर की चुस्ती-फुर्ती भी बढती है।

ये भी पढ़ें - लड़की का पीछा करने से होते है ये 6 भारी नुकसान